Untitled design (7)
विज्ञापन

भारत को बनाया वर्ल्ड चैंपियन, दिल में छेद की वजह से हुई सर्जरी, वापसी करते ही ठोका शतक

भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान ने रणजी ट्रॉफी में जोरदार शतक ठोका है। दिल में छेद की सर्जरी के बाद पहली बार युवा बैटर के बल्ले से यह पहली शतकीय पारी निकली है, जिसको उन्होंने बेहद खास बताया है।

Yash Dull Century: साल 2022 में टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में अंडर-19 चैंपियन बनाने वाले यश धुल ने मैदान पर जोरदार वापसी की है। भारत को विश्व विजेता बनाने के बाद यश को पता लगा था कि उनके दिल में छोटा सा छेद है। इसी वजह से उनका क्रिकेट करियर कुछ समय के लिए थम सा गया। यश को सर्जरी से भी गुजरना पड़ा। 

हालांकि, अब यश ने मैदान पर जोरदार कमबैक किया है। यश ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए कमाल की पारी खेली। युवा बल्लेबाज ने तमिलनाडु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 105 रन की धांसू पारी खेली। शतकीय पारी खेलने के बाद यश गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि यह इनिंग उनके लिए खास थी, क्योंकि यह शतक यश की सर्जरी के बाद पहला शतक है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ