Team India Test

Video: क्या WTC फाइनल से हो गई 2 टीमों की विदाई? इन 7 में छिड़ी लड़ाई

WTC Final 2025: डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिए टीमें जोर-शोर से जुटी हैं। अब फाइनल की रेस से दो टीमें बाहर होती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं किन टीमों पर संकट बढ़ रहा है।

WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत कई देशों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। बांग्लादेश की टीम अभी पाकिस्तान से टेस्ट सीरीज खेल रही है। दूसरी ओर इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच भी टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 तक पहुंचने के लिए टीमें जोर लगा रही हैं।

विज्ञापन

आठवें स्थान पर पहुंची पाकिस्तान 

इस बीच आईसीसी ने बांग्लादेश और पाकिस्तान पर जुर्माना लगाया है। स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने पर पाकिस्तान को 6 और बांग्लादेश को 3 पॉइंट का नुकसान उठाना पड़ा है। इस नुकसान के बाद पाकिस्तान की टीम WTC पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान के साथ ही वेस्ट इंडीज की भी हालत खराब है। वह स्टेंडिंग में 9 मैचों के बाद सबसे नीचे है। ऐेसे में पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज की उम्मीदें खत्म होती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

टीम इंडिया का नंबर-1 पर कब्जा 

नंबर-1 पर टीम इंडिया का कब्जा है। जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर काबिज है। न्यूजीलैंड तीसरे, इंग्लैंड चौथे और श्रीलंका पांचवें स्थान पर है। साउथ अफ्रीका छठे और बांग्लादेश सातवें स्थान पर कब्जा जमाए हुए है। देखना होगा कि कौन-कौनसी टीमें फाइनल तक का सफर तय करती हैं।

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें… 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ