क्या सच में बीजेपी से नाराज थीं अपर्णा यादव? NEWS24 को बताई सच्चाई
Aparna Yadav Exclusive: अपर्णा यादव ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि आज राधाअष्टमी है इसलिए मैंने आज ज्वॉइन किया। 2013 के बाद से उत्तर प्रदेश में अगर किसी ने महिलाओं की आवाज उठाने का काम किया है तो मैंने किया है। बीते 3 सितंबर को अपर्णा यादव को यूपी महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी अपर्णा यादव ने पदभार नहीं संभाला था, ऐसे में अटकलें लगाई जा रही थीं कि अपर्णा यादव पार्टी से नाराज हैं।
Edited By Nandlal Sharma
