Rajasthan Jaipur News

Video: मरने के बाद कब्रों में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं, जयपुर के कब्रिस्तान में चल रहा खौफनाक खेल

Video: जयपुर के सबसे घनी आबादी वाले इलाके शास्त्री नगर में इन दिनों रात के अंधेरे में कुछ ऐसा हो रहा है, जो न सिर्फ अजीब है बल्कि डराने वाला भी है। यहां पर केवल महिलाओं की कब्रों की खुदाई की जा रही है।

Video: जीवित महिलाओं के साथ ज्यादतियों के तो बहुत से मामले सामने आते ही हैं, लेकिन अब राजस्थान के जयपुर में कब्रिस्तान में दफ्न महिलाओं के साथ भी कुछ गलत किया जा रहा है। दरअसल, जयपुर के सबसे घनी आबादी वाले इलाके शास्त्री नगर से चौंकाने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां पर कब्रिस्तान में महिलाओं की कब्रों के साथ छेड़छाड़ हो रही है। सवाल ये है कि इन कब्रों से कौन और क्या निकाल रहा है?

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 15 दिनों में पांच कब्रें और पिछले 2 महीने में करीब 15 कब्रें खोदी जा चुकी हैं। ये सब रात के एक से दो बजे के बीच होता है। जब आस-पास के लोगों ने टूटी कब्रें और गायब कफन देखे, तो कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों का कहना है कि यहां पर या तो कोई नशेड़ी आता है या फिर कोई तांत्रिक अपने तंत्र-मंत्र के लिए इस काम को अंजाम दे रहा है। इसको देखते हुए अब कब्रिस्तान में लोग पहरा दे रहे हैं। इस वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ