vinesh phogat
विज्ञापन

Video: बंद नहीं हुए विनेश फोगाट दरवाजे, क्या CAS बदलेगा फैसला?

Vinesh Phogat CAS Case: विनेश फोगाट की सिल्वर मेडल वाली अपील को सीएएस ने खारिज कर दिया। जिसके बाद विनेश के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि अभी तक विनेश के लिए मेडल के दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं।

Vinesh Phogat CAS Case: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट की अपील को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) ने 14 अगस्त को खारिज कर दिया था। जिसके बाद विनेश के साथ-साथ करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा था। पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला रेसलिंग के फाइनल से पहले विनेश को डिसक्वालीफाई कर दिया गया था। जिसके बाद विनेश साझा सिल्वर मेडल के लिए सीएएस में एक अपील डाली थी।

जिसको सीएएस ने खारिज कर दिया। लेकिन अभी भी विनेश के लिए दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं। दरअसल विनेश की याचिका खारिज होने से भारतीय ओलंपिक संघ ने निराशा व्यक्त की है। जिसके बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा कि अब इस मामले पर कानूनी विकल्प आजमाए जाएंगे। आईओए का ये भी कहना है कि 100 ग्राम वजन को नजरअंदाज भी किया जा सकता है।

Advertisment

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ