beggars

Video: 22 भिखारियों की अय्याशी का किस्सा! पुलिस ने खोली पोल; इंदौर से सामने आया चौंकाने वाला मामला

Madhya Pradesh Indore beggars: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में भिखारियों की अय्याशी का अजीबो-गरीब किस्सा सामने आया है। दिन भर सड़कों पर घूम तक भीख मांगने वाले लोग रात को होटलों में आराम करते थे। पुलिस ने 22 भिखारियों को होटल से पकड़ा है।

Madhya Pradesh Indore beggars: मध्य प्रदेश के इंदौर में भिखारियों की अमीरी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। दिन भर इंदौर की सड़कों पर भीख मांगने वाले लोग महंगे होटलों में आराम करते थे। इंदौर पुलिस ने लगभग 22 लोगों को पकड़ा है। इनमें 11 महिलाएं और 11 नाबालिग बच्चे शामिल हैं, जो इंदौर की अलग-अलग जगहों पर घूम कर पूरा दिन भीख मांगते थे और रात को आलीशान होटलों में ठहरते थे। यह सभी भिखारी मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

बता दें कि इंदौर प्रशासन ने भीख मांगने पर रोक लगा रखी है। ऐसे में पुलिस को जब इस बात का पता चला तो पुलिस ने होटल पर छापा मारा और सभी 22 भिखारियों को पकड़ लिया। इन सभी लोगों ने भीख मांगने को अपना पेशा बना लिया था। भीख में मिली मोटी कमाई से सब रात में ऐश करते थे। भिखारियों की ऐशो-आराम की जिंदगी देख हर कोई दंग रह गया। पुलिस ने सभी को पकड़ कर राजस्थान वापस भेज दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ