Suresh Raina

BCCI के इस नियम को लेकर गंभीर से अलग है सुरेश रैना की राय, विराट का किया समर्थन

IND vs ENG: विदेशी दौरे पर खिलाड़ियों के परिवार को बीसीसीआई ने अब अनुमति देना बंद कर दिया है। जिसको लेकर सुपरस्टार विराट कोहली ने आपत्ति जताई थी। अब हेड कोच गौतम गंभीर ने बीसीसीआई के नियम के सपोर्ट में बोल दिया है।

IND vs ENG: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान एक इंटरव्यू देकर नए विवाद को जन्म दिया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद बीसीसीआई ने नियमों में बदलाव किया था। विदेशी दौरे पर खिलाड़ियों के परिवार को बीसीसीआई ने अब अनुमति देना बंद कर दिया है। जिसको लेकर सुपरस्टार विराट कोहली ने आपत्ति जताई थी। अब हेड कोच गौतम गंभीर ने बीसीसीआई के नियम के सपोर्ट में बोल दिया है। वहीं सुरेश रैना ने भी इस विवाद पर अपनी राय दी है।

विज्ञापन

सुरेश रैना अब किंग के सपोर्ट में उतरे

आईपीएल के दौरान विराट कोहली ने इस नियम का विरोध किया तो अब गौतम गंभीर ने बीसीसीआई को सपोर्ट कर दिया। इस मामले में बोलते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने कहा, ‘बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया कि परिवार को पूरे दौरे पर रहने की अनुमति नहीं है और मैं इसके खिलाफ हूं। आप उन्हें 2 महीने के लिए दौरे पर भेज रहे हैं और ऐसे में परिवार को साथ रहने की अनुमति मिलनी चाहिए। ऐसा नहीं है कि परिवार खिलाड़ियों के खिलाफ है।’ इस मामले की ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ