Video: BJP को जिसने अकेले हराया...नदी में डूबे, जिंदा निकले तो गंगापुत्र कहलाए; भूपेंद्र हुड्डा की अनसुनी कहानी

Haryana CM Bhupendra Singh Hooda Biography: हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक कद्दावर नेता की कहानी सुनाते हैं। राजीव गांधी के कहने पर सत्ता में एंट्री करने वाले इस नेता ने कई बड़े नेताओं को धूल चटा दी है।

Bhupendra Singh Hooda

Haryana CM Bhupendra Singh Hooda Biography: राजनीति में सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाले राजनेताओं की देश में कमी नहीं है। मगर आज हम आपको एक ऐसे नेता की कहानी सुनाने जा रहे हैं, जिन्हें सियासत बेशक विरासत में मिली थी। मगर उन्होंने अपने दम पर पूरी बीजेपी को टक्कर दे दी। 2019 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में बीजेपी ने अबकी बार 75 पार का नारा दिया लेकिन कांग्रेस के एक अकेले नेता ने बीजेपी को 40 से भी कम सीटों पर समेट दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की।

भूपेंद्र हुड्डा को कोई प्रधान जी कहता है, तो कोई भूमिपुत्र। उनका एक नाम गंगापुत्र भी है। बाढ़ के पानी में बह गए भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिंदा बचे तो लोगों ने उन्हें गंगापुत्र का नाम दे दिया। राजीव गांधी के कहने पर राजनीति में एंट्री करने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 3 बार पूर्व उपप्रधानमंत्री एक नहीं बल्कि तीन बार हराया। पेश से वकील रहे भूपेंद्र हुड्डा 4 बार हरियाणा की रोहतक सीट से सांसद रहे और 2005-2014 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। हरियाणा में ओलंपिक का क्रेज बढ़ाने का श्रेय भी भूपेंद्र हुड्डा को जाता है। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें इस वीडियो में…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ