Prashant Kumar

Video: कैसे हुआ बहराइच एनकाउंटर? UP DGP प्रशांत कुमार ने सुनाई पूरी कहानी

UP DGP Prashant Kumar Statement Bahraich Encounter : यूपी का बहराइच जिला एक बार फिर सुर्खियों में है। पहले हिंसा को लेकर चर्चा में था तो अब दो आरोपियों के एनकाउंटर को लेकर। इस बीच यूपी के डीजीपी ने बहराइच एनकाउंटर की पूरी कहानी बताई।

UP DGP Prashant Kumar Statement Bahraich Encounter : उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार को हुई हिंसा में रामगोपाल मिश्र की मौत हो गई थी। इस मामले में यूपी पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया। इस बीच यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस घटना की पूरी जानकारी दी। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा को लेकर एक युवक की मौत हो गई थी। लाइसेंसी हथियार की रिकवरी के लिए गिरफ्तार आरोपियों को लेकर पुलिस गई थी। इस दौरान दो आरोपियों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उनका पीछा। इस पर गोलीबारी हुई, जिसमें आरोपी मोहम्मद सरफराज और तालीम गोली लगने से जख्मी हो गए। वर्तमान में बहराइच में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ