Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा बड़ा स्कैंडल, मिले 80 हजार वीडियो, 100 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़

थाईलैंड में एक बड़ा सेक्स स्कैंडल सामने आया है, जिसमें एक महिला ने बौद्ध भिक्षुओं को यौन संबंध बनाने के लिए बहकाकर उनका वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किया और फिर उन्हें ब्लैकमेल किया। महिला के पास से 80,000 तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए हैं। 35 वर्षीय महिला "सिका गोल्फ" को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Author Written By: News24 हिंदी | Updated: Jul 20, 2025 21:49
Share :
थाईलैंड से सामने आया चौंकाने वाला स्कैंडल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा एक ऐसा स्कैंडल सामने आया है, जिसने हर किसी को परेशान कर दिया है। इस मामले में एक महिला की भूमिका सामने आई है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला ऐसे धर्मगुरुओं को निशाना बनाती थी, जो पारंपरिक रूप से पूर्ण शुद्धता के लिए बाध्य हैं। उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए बहकाया और चुपके से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया या फोटो क्लिक कर ली। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

जांच में सामने आया है कि महिला के पास से 80,000 तस्वीरें और वीडियो मिले हैं, साथ ही उसके पास से बड़े पैमाने पर पैसे भी बरामद हुए हैं। 35 साल की महिला का उपनाम “सिका गोल्फ” है। जांच के दौरान पता चला कि महिला के जाल में फंसे धर्मगुरुओं ने या तो खुद को धर्म से दूर कर लिया या फिर देश छोड़कर भाग गए। बैंकॉक पोस्ट अखबार ने इसे अब तक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल बताया है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---
First published on: Jul 20, 2025 09:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें