Youtuber Armaan Malik
विज्ञापन

यूट्यूबर अरमान मलिक को मिली जान से मारने की धमकी, 20 दिन से लगातार आ रहे कॉल-मैसेज

Youtuber Armaan Malik Death Threat: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. इस बार अरमान और उनका परिवार किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में नहीं है बल्कि उन्हें धमकी मिली है.

Youtuber Armaan Malik Death Threat: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अरमान और उनकी फैमिली की चर्चा होती है. इस बीच अब एक बार फिर से अरमान और उनका परिवार चर्चा में आ गया है. दरअसल, अरमान मलिक को धमकी मिली है. इतना ही नहीं बल्कि निशाने पर उनका परिवार भी है.

अरमान का कहना है कि बीते कुछ दिनों से बहुत कुछ झेल रहे हैं और उन्हें लगातार 20 दिन से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं. कॉलर एक करोड़ की फिरौती की मांग कर रहा है. पहले उसने 5 करोड़ मांगे थे, लेकिन फिर एक करोड़ मांगने लगा. अरमान ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी है. अरमान का कहना है कि इस धमकी के बाद से पूरा परिवार डरा हुआ है. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ