News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Onion Ban: भारत में तरह-तरह के लोग रहते हैं. यहां लोग अपनी संस्कृति, परंपरा और खानपान से दुनिया को चौंकाते हैं. यहां कोई शुद्ध शाकाहारी है तो कोई मांसाहारी, लेकिन हर भारतीय व्यक्ति की रसोई में एक चीज जो वो समान है और वो है प्याज. जी हां आपको लगभग हर भारतीय के घर में प्याज मिल जाएगा. कोई प्याज को दाल में तड़का लगाने में इस्तेमाल करता है तो कोई सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए… प्याज के बिना खाना भी अधूरा लगता है. लेकिन क्या आप जानके हैं कि भारत में एक ऐसा भी शहर है जहां प्याज पूरी तरह से बैन है? चलिए इस खबर में जानते हैं कि आखिर वो कौन सा शहर है जहां प्याज पर बैन लगाया गया है.
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कटरा शहर में प्याज पूरी तरह से बैन है. जम्मू-कश्मीर का कटरा शहर धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. यही से माता वैष्णो देवी की यात्रा की शुरुआत होती है. हर साल इस शहर में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. धार्मिक वातावरण की पवित्रता को बनाए रखने के लिए ही यहा प्रशासन ने प्याज और लहसुन पर पूरी तरह से बैन लगा रखी है.

जब भी आप कटरा जाएंगे तो आप खुद ये देखेंगे कि कटरा शहर में स्थित किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में प्याज-लहसुन से बनी हुई डिश आपको सर्व नहीं की जाएगी. न तो किसी सब्जी वाले के पास प्याज और लहसुन मिलेगा. इसके बाद भी यहां का भोजन बेहद स्वादिष्ट होता है. श्रद्धालुओं को साप्विक और पैष्टिक खाना परोसा जाता है, जो स्वाद और आस्था दोनों को संतुलित रखता है.
वहीं, इस परंपरा को जीवित रखने में स्थानीय लोग भी बड़ा योगदान देते हैं. प्रशासन के साथ-साथ कटरा निवासी भी प्याज-लहसुन से परहेज करते हैं. कई दुकानदार बताते हैं कि बाहर से आने वाले कई बार प्याज मांगते हैं लेकिन वे उन्हें विनम्रता से मना कर देते हैं.
कटरा भारत का ऐसा शहर है जिसने प्याज जैसी रोजमर्रा की चीज को पूरी तहर से प्याग दिया है. यह सिर्फ धार्मिक फैसला ही नहीं है बल्कि अनुशासन और सामूहित आस्था की मिसाल है. यहां के लोग मानते हैंकि माता वैष्णों देवी की नगरी में सात्विकता बनाए रखना ही सबसे बड़ी भक्ति है.
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।