36 की एक्ट्रेस ने की सगाई, बॉयफ्रेंड ने रोमांटिक अंदाज में 'गुंजन' को किया प्रपोज; फोटोज वायरल

टीवी की ‘गुंजन’ ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है. सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने फैंस को ये गुड न्यूज सुनाई है.

roopal tyagi

टीवी की ‘गुंजन’ 36 की उम्र में शादी करने जा रही हैं. ‘सपने सुहाने लड़कपन’ फेम रूपल त्यागी ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज से सगाई कर ली है. नोमिश ने रूपल को ड्रीमी स्टाइल में प्रपोज किया और उंगली में रिंग पहनाई. रूपल ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं. फैंस को रूपल और नोमिश की जोड़ी काफी पसंद भी आ रही है. इसके साथ ही रूपल और नोमिश की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

फोटोज में रूपल रेड कलर के गाउन में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक पोज भी देती नजर आईं. इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए रूपल ने कैप्शन में लिखा, ‘हां, हमेशा के लिए.’ रूपल और नोमिश की इन फोटोज पर उनके फैंस कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं. रूपल और नोमिश शादी कब करने वाले हैं इसकी जानकारी दोनों ने अभी तक शेयर नहीं की है. बता दें रूपल फिलहाल टीवी की दुनिया से बाहर हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ