गौतम गंभीर काल में ये 5 खिलाड़ी हो रहे नजरअंदाज? शमी-सरफराज भी लिस्ट में शामिल

Gautam Gambhir: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में कई स्टार खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया जा रहा है. ये खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी भारतीय टीम में वापसी नहीं कर पा रहे हैं. लिस्ट में मोहम्मद शमी, सरफराज खान जैसे स्टार खिलाड़ियों का नाम शामिल है.

cricket News - 2025-11-17T202514.808

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर को टी-20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया था. गंभीर के कार्यकाल में अब तक कई खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि कई खिलाड़ी नजरअंदाज भी हो रहे हैं. यहां हम 5 ऐसे खिलाड़ियों की बात करने जा रहे हैं, जिन्हें गंभीर की कोचिंग में नजरअंदाज किया जा रहा है.

लिस्ट में पहला नाम सरफराज खान का आता है. साल 2024 के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में सरफराज खान को अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है. इसके अलावा मोहम्मद शमी भी टीम इंडिया में वापसी की राह तलाश कर रहे हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़, करुण नायर और अभिमन्यु ईश्वरन को भी मौका नहीं मिल रहा है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ