हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'डर गई है बीजेपी'..., तेजस्वी यादव ने कसा तंज, मोदी सरकार पर साधा निशाना

Bihar Lok Sabha Election: तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पहले चरण और दूसरे चरण का मतदान देख बीजेपी डरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता ने मन बना लिया है, वह इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करेगी। बता दें 7 मई को राज्य की पांच लोकसभा सीट पर मतदान होना है।

विज्ञापन
तेजस्वी यादव इस समय UAE में हैं। फाइल फोटो

Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोमवार को मोदी सरकार पर हमला बोला है। बता दें लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर चल रहे हैं। गृह मंत्री के दौरे पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जो बार बार डर रहे हैं वहीं बिहार आ रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार में तीसरे चरण में 7 मई को पांच सीटों पर मतदान होगा।

बीजेपी ने नहीं किए अपने वादे पूरे

बिहार में कुल 40 लोकसभा सीट हैं, यहां इस चुनाव में आरजेडी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है और जेडीयू चुनाव में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल है। आज बिहार के सारण जाते हुए तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने (BJP) कई वादे किए लेकिन धरातल में उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। राज्य में युवाओं की नौकरी, शिक्षा, चिकित्सा समेत कई मुद्दों पर काम होना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola