---विज्ञापन---

T20 WC 2026: संजू करेंगे आराम? तिलक की वापसी तय! अमेरिका के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

Team India Playing 11 T20 WC 2026: टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में अमेरिका से भिड़ना है. ओपनिंग मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से पारी का आगाज ईशान किशन और अभिषेक शर्मा करते हुए नजर आ सकते हैं.

Author Written By: Shubham Mishra | Updated: Feb 5, 2026 20:04
Share :
Team India probable Playing 11 against USA

Team India Playing 11 T20 WC 2026: इंतजार की घड़ियां बस खत्म होने का है.7 फरवरी से फटाफट क्रिकेट के विश्व कप का आगाज होने जा रहा रहा है. टूर्नामेंट के पहले ही दिन टीम इंडिया एक्शन में नजर आएगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम जीत के विजय रथ पर सवार है और दुनिया की बड़ी से बड़ी टीम सूर्या की सेना के आगे पानी मांगती हुई नजर आई है. वॉर्मअप मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को रौंदते हुए इस बात का फिर सबूत दे डाला है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के बायकॉट करने के बावजूद क्यों टॉस के लिए मैदान पर पहुंचेगे कप्तान सूर्यकुमार? जान लीजिए ICC का नियम

---विज्ञापन---

टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ करेगी. वॉर्मअप मैच के टॉस के समय पर कैप्टन सूर्यकुमार ने साफ कर दिया कि पारी का आगाज अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन करेंगे. सूर्या ने भले ही यह बात उस मैच के लिए कही हो, लेकिन ईशान द्वारा 20 गेंदों में जड़ी गई फिफ्टी के बाद उन्हें किसी और नंबर पर खिलाना नाइंसाफी होगी. यानी संजू सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है. नंबर तीन पर तिलक वर्मा रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 05, 2026 08:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.