Cricket News - 2026-02-04T220703.038

T-20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए आई 3 बड़ी खुशखबरी, खत्म हुई बड़ी टेंशन

Team India T20 World Cup 2026: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप अभ्यास मैच में 4 फरवरी को आमना सामना हुआ. इस मैच में भारत के लिए 3 बड़ी खुशखबरी सामने आई.

Team India T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम भाग लेने के लिए तैयार है. वर्ल्ड कप से पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अभ्यास मैच खेला गया था. इस मैच में भारत के लिए 3 बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के रूप में एक इन फॉर्म बल्लेबाज मिल गया है. इससे पहले भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में संजू सैमसन अभिषेक शर्मा के साथ ओपन कर रहे थे. लेकिन उन्होंने खेले गए 5 मैच में टीम इंडिया के लिए निराशाजनक प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

हालांकि वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को ईशान किशन के रूप में सलामी बल्लेबाज मिल चुका है. इसके अलावा अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा भी शानदार फॉर्म में हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईशान ने 53 और तिलक ने 45 रनों की पारी खेली. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ