हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! इन 2 का कटेगा पत्ता, कुलदीप की होगी एंट्री

IND vs ENG: हेडिंग्ले में मिली हार के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Team India

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाना है। सीरीज का आगाज भारतीय टीम के लिए अच्छा नहीं हुआ है। हेडिंग्ले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। पहले मैच में मिली हार के बाद टीम की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्कलोड को देखते हुए जसप्रीत बुमराह को दूसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है। अब बुमराह रेस्ट करते हैं, तो उनकी जगह पर अर्शदीप सिंह या फिर आकाशदीप को मौका मिल सकता है। आकाशदीप भारत के लिए 7 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वहीं, अर्शदीप अपने टेस्ट डेब्यू के लिए बरकरार हैं। पहले टेस्ट में शार्दुल ठाकुर ने सिर्फ 16 ओवर गेंदबाजी की थी, जबकि बल्लेबाजी में भी वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। यही वजह है कि उनकी जगह पर कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola