T20 World Cup 2024 India Super-8
विज्ञापन

T20 WC 2024: सुपर-8 में भारत का इस टीम से हो सकता है सामना, देखें समीकरण

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में धमाकेदार आगाज किया है। टीम इंडिया आयरलैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों को रौंदकर अपने ग्रुप में टॉप पर मौजूद है। यूएसए के खिलाफ भी टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और छोटे से टोटल पर उसे समेट दिया है। माना जा रहा है कि ये मैच भी भारतीय टीम जीतकर सुपर-8 में प्रवेश कर लेगी।

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने अपने शुरुआती 2 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। भारत आज मेजबान अमेरिकी टीम से तीसरा मैच खेल रहा है। इस मैच में भारतीय टीम जीत हासिल करती है तो वह सुपर-8 में प्रवेश करने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले सुपर-8 में साउथ अफ्रीका और आस्ट्रेलिया की टीम ने प्रवेश किया है। भारत अगर आज का मैच जीत लेता है तो वह अपने ग्रुप में टॉप पर रहकर सुपर-8 में प्रवेश करेगी। ऐसे में क्रिकेट फैन्स के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर भारतीय टीम का सुपर-8 में कौन सी टीम से सामना होगा। सुपर-8 में भारतीय टीम को कौन से ग्रुप में जगह मिलेगी?

ये भी पढ़ें: India vs USA: बारिश आई तो 3 टीमें वर्ल्ड कप से होंगी बाहर…बन रहा ये गजब समीकरण 

Advertisment

सुपर-8 में कैसे खेले जाएंगे मैच

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का जो फॉर्मेट रखा है। उसके अनुसार 20 टीमों को पहले 5-5 में बांटकर चार ग्रुप बनाए गए हैं। इन चारों ग्रुप से टॉप की 2-2 टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेंगी। सुपर-8 में पहुंचने वाली 8 टीमों को भी आईसीसी 4-4 के दो ग्रुप में बांट देगा। इस ग्रुप में जाकर भी सभी टीमों को 3-3 मैच खेलने होंगे। उसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप 2-2 टीमों को सेमीफाइनल में एंट्री मिल जाएगी। भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंचती है तो उसका सामना किस टीम से होगा? ये समीकरण समझने के लिए ये वीडियो देखें –

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ