Supreme Court Atul Subhash
विज्ञापन

मह‍िलाओं को बचाने वाला वो कानून...जो बन गया पुरुषों के ख‍िलाफ 'हथ‍ियार', जानें क्‍या है  Section 498A?

Video:  इन दिनों बेंगलुरु का एक सुसाइड का मामला पूरे देश में छाया हुआ है। इस मामले पर देशभर में अधिकारों के दुरुपयोग को लेकर बहस छिड़ गई है। इस वीडियो में जानिए धारा 85 और 86 में क्या है?

Video: इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस के बाद घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना के कानून का कथित दुरुपयोग को लेकर बहस छिड़ गई है। इसी बीच  सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिसंबर को एक मामले की सुनवाई के दौरान IPC की धारा 498A (जो भारतीय न्याय संहिता का धारा 85 हो चुकी है) पर चिंता जताई है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कानून के दुरुपयोग पर भी चिंता का जताई। आपको बता दें कि 498A को लागू किए जाने का उद्देश्य महिलाओं पर ससुराल वाले के द्वारा की जाने वाली क्रूरता को रोकना है।

कोर्ट ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए इस कानून को लाया गया, लेकिन हाल के दिनों में इसका दुरुपयोग किया गया है। इसका इस्तेमाल व्यक्तिगत बदला लेने के लिए किया गया है। कोर्ट ने आगे कहा कि अगर वैवाहिक विवादों के दौरान अस्पष्ट और सामान्य आरोपों की जांच नहीं की जाती है तो कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। जिससे पत्नी और उसके परिवार के दबाव डालने की रणनीति को भी बढ़ावा मिलेगा। इस वीडियो में जानिए धारा 85 और 86 में क्या अंतर है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ