Arvind Kejriwal on AAP Foundation Day

Video: अरविंद केजरीवाल ने खोली BJP की पोल! EC को दिखाया 3000 पन्नों का सबूत

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से नाम काटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और उनके सामने 3000 पन्नों के सबूत रखे।

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के सामने 300 पन्नों के सबूत पेश किए हैं। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि बीजेपी दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटवा रही है। साथ ही दिल्ली में जितने भी वीएलओ और एईआरओ हैं, उनके जरिए बीजेपी यह काम कर रही है। इसे लेकर अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमने 3000 पन्नों में सबूत दिए हैं कि किस तरह से बीजेपी फर्जी तरीके से मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश कर रही है। इस पर EC ने कहा कि फील्ड इंक्वायरी के बाद फैसला होगा। इस फील्ड इंक्वायरी में सभी पार्टी के लोग होंगे और उसके बाद ही किसी का नाम काटा जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ