India vs USA T20 WC 2024

India vs USA: बारिश आई तो 3 टीमें वर्ल्ड कप से होंगी बाहर...बन रहा ये गजब समीकरण

India vs USA: भारत-यूएसए के बीच होने वाला मुकाबला तीन टीमों की विश्व कप उम्मीदों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। अगर इस मैच में बारिश आती है तो 3 टीमों का सफर खत्म हो जाएगा।

India vs USA: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। टी-20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा ही हो रहा है। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमें वर्ल्ड कप से बाहर होने के कगार पर खड़ी हैं। वहीं बुधवार को भारत-अमेरिका के बीच होने वाला मुकाबला भी काफी महत्वपूर्ण हो गया है। न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेले जाने वाले मुकाबले पर तीन टीमों की उम्मीदें टिकी हैं। अगर ये मैच बारिश की वजह से ड्रॉ होता है तो 3 टीमों का सफर खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, न्यूयॉर्क में बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। ऐसे में ये मैच 5-5 ओवर का भी कराया जा सकता है। अगर फिर भी बारिश नहीं रुकती है तो मैच को रद्द कर भारत-यूएसए को 1-1 पॉइंट बांटा जाएगा। जिससे दोनों टीमों के पास 5-5 अंक हो जाएंगे। अगर ऐसा होता है तो 3 टीमों का सफर खत्म हो जाएगा। इन तीन टीमों के नाम हैं- पाकिस्तान, कनाडा और आयरलैंड। दरअसल, ये तीनों ही टीमें अपने अगले मुकाबले जीतकर अधिकतम 4 अंक तक ही पहुंच सकती हैं। ऐसे में भारत-यूएसए के पास 5 अंक होने से दोनों टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। जबकि पाकिस्तान, कनाडा और आयरलैंड का सफर खत्म हो जाएगा।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ