
Video: भारत-अफगानिस्तान के मैच में बरसेंगे रन या उड़ेंगे स्टंप? समझें पिच रिपोर्ट
Edited By Mashahid abbas

Edited By Mashahid abbas
T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 में अपने सफर का आगाज करेगी। भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर लिहाज से ये मैच जीतना चाहेगी। इस बीच भारतीय टीम के फैंस के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर जिस मैदान पर ये मैच खेला जाएगा, वहां की पिच कैसी है? फैंस इस सवाल का जवाब इसलिए तलाश रहे हैं क्योंकि भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अभी तक के सभी मैच अमेरिका में खेले थे। जहां बड़ा स्कोर बनाने में टीम नाकाम रही थी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: वेस्टइंडीज की बढ़ी टेंशन, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर के 5 बड़े विवाद, लड़ाई-हाथापाई तक पहुंची नौबत
भारत अब सभी मैच वेस्टइंडीज में खेलेगा। यहां के हालात अमेरिका से बिल्कुल अलग हैं। इसलिए फैंस के मन में ये सवाल उठ रहे हैं। वेस्टइंडीज में जिस मैदान पर भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। वो पूरी तरह से फ्लैट पिच है। पिच पर घास नहीं होने और क्रास रोलर चलाए जाने से माना जा रहा है कि ये बल्लेबाजों को मदद देगी। अगर पिच बल्लेबाजों के मुफीद ही रहती है, तो माना जा रहा है कि भारतीय टीम इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनाएगी। मौजूदा वक्त में पिच का क्या हाल है? इसे जानने के लिए लिए वीडियो देखें-
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: