Video: टीचर का हो गया ट्रांसफर तो आधे छात्रों ने बदल दिया स्कूल, हैरान करने वाली है कहानी

Telangana School News: तेलंगाना से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा। यहां के एक स्कूल से एक शिक्षक का ट्रांसफर हुआ तो बड़ी संख्या में छात्रों ने स्कूल ही छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में जाकर एडमिशन ले लिया। देखिए इस घटना के हर पहलू को समझाती ये खास वीडियो स्टोरी।

Empty Classroom

शिक्षक और छात्रों का संबंध काफी खास होता है। कई बार यह रिश्ता इतना गहरा हो जाता है कि अगर दोनों में से किसी को किसी कारण से स्कूल छोड़ना पड़ जाए तो हालात बेहद भावुक हो जाते हैं। लेकिन, टीचर से प्यार करने वाले बच्चों को लेकर तेलंगाना से अलग ही मामला सामने आया है। यहां बच्चों के फेवरिट एक टीचर का ट्रांसफर हो गया तो करीब आधे बच्चों ने भी स्कूल को अलविदा कह दिया। इन छात्रों ने उस स्कूल में जाकर एडमिशन ले लिया जहां पर उनके पसंदीदा शिक्षक का ट्रांसफर किया गया था।

यह मामला तेलंगाना के पोनाकाल में स्थित एक स्कूल का है। रिपोर्ट्स के अनुसार यहां के 53 वर्षीय एक शिक्षक का दूसरे स्कूल में तबादला कर दिया गया था। यह खबर सुनकर बच्चे भावुक हो गए। पहले तो उन्होंने गुहार लगाई कि उनके पसंदीदा टीचर को कहीं और न भेजा जाए। लेकिन जब उनकी बात नहीं मानी गई तो छात्रों ने अलग ही रास्ता अपना लिया। उन्होंने वह स्कूल छोड़कर उस स्कूल में पढ़ने जाने का मन बना लिया जिसमें उनके फेवरिट टीचर की नियुक्ति हुई थी। देखिए इस अनोखी कहानी का वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ