Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: शनि की ढैय्या और राहु गोचर के अशुभ प्रभाव से इस राशिवालों का बढ़ेगा तनाव, गलतियां करने से बचें

Sagittarius Horoscope 2025: जून माह में शनि की ढैय्या और राहु गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण धनु राशिवालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं इस माह धनु राशिवालों को किन-किन मामलों में सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
Video: शनि की ढैय्या और राहु गोचर के अशुभ प्रभाव से इस राशिवालों का बढ़ेगा तनाव, गलतियां करने से बचें
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Sagittarius Horoscope 2025: धनु राशिवालों के ऊपर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है, जिसके कारण उन्हें समय-समय पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच इन्हें राहु गोचर के भी अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ेगा। प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, जून का महीना धनु राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए बेहद खराब रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर दबाव रहेगा। बात-बात लोग आपसे प्रतियोगिता करेंगे, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा।

शनि देव आप से कड़ी मेहनत करवाएंगे। बिना मेहनत किए इस महीने आपको किसी भी चीज में सफलता नहीं मिलेगी। ऐसे में आपको धैर्य रखना होगा। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें और गलतियों को करने से बचें। रिश्तों में गलतफहमियां हो सकती हैं। इसलिए जल्दी से किसी बातों पर विश्वास न करें। इसके अलावा ऑफिस में अफवाहों पर ध्यान न दें। नहीं तो मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। यदि आप जानना चाहते हैं कि कारोबारियों के लिए जून का महीना कैसा रहने वाला है तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जून में कैसी रहेगी 12 राशियों की आर्थिक स्थिति? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मासिक राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola