Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Video: शनि की ढैय्या बढ़ाएगी इस राशि के लोगों की टेंशन, सेहत-नौकरी में आएंगे उतार-चढ़ाव!

Shani Dhaiya: साल 2025 में 29 मार्च से शनि की ढैय्या के कारण कुछ लोग परेशान रहेंगे। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं मार्च के बाद किस एक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या के कारण सबसे ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

Author Edited By : Nidhi Jain
| Updated: Feb 28, 2025 14:02
Share :
मन रहेगा अस्थिर, बिगड़ेंगे रिश्ते!

Shani Dhaiya 2025: कर्म फल दाता शनि इस वर्ष 29 मार्च 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे। शनि गोचर के कारण कुछ राशियों के जातकों को शनि की साढ़साती, ढैय्या और अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ेगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 मार्च 2025 से लेकर 3 जून 2027 तक सिंह राशि के जातकों के ऊपर शनि की ढैय्या रहेगी।

शनि के 8वें भाव में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पुराने रोग दोबारा परेशान कर सकते हैं। इसलिए अपनी सेहत को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। कर्ज उतारने में सफलता मिलेगी लेकिन खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी और कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जुलाई से नवंबर के बीच शनि वक्री के दौरान सिंह राशि के जातकों को बेहद सावधान रहना होगा। नहीं तो उन्हें भारी नुकसान होगा। पैसों के मामले पर किसी के ऊपर भरोसा न करें। इसके अलावा मन अस्थिर रहेगा जिसके कारण रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

हालांकि इन सभी परेशानियों से सिंह राशि के जातक बच सकते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ अचूक उपाय करने होंगे। शनि की ढैय्या से बचने के उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 12 मार्च तक इन 3 राशियों के घर में बरकरार रहेंगी खुशियां! मंगल की राशि में गोचर करेंगे चंद्र

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 28, 2025 02:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें