IPL 2024 Sarfaraz Khan New Hope Harry Brook Ruled Out Delhi Capitals Can Replace

IPL 2024: सरफराज खान के साथ हुआ 'गंभीर' धोखा! अभी भी खेल सकते हैं आईपीएल

Sarfaraz Khan Can Play IPL 2024: भारतीय टीम में टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज खान को इस बार आईपीएल मिनी ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। पर भारत के लिए डेब्यू करने के बाद सरफराज खान से कुछ टीमों ने संपर्क किया था, लेकिन उन्हें अभी तक किसी भी टीम ने शामिल नहीं किया। जबकि सरफराज खान के लिए आईपीएल 2024 में खेलने के लिए दरवाजे अभी भी खुले हुए हैं।

Sarfaraz Khan Can Play IPL 2024: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्ले से धमाल मचाने वाले भारतीय युवा बल्लेबाज सरफराज खान को इस बार आईपीएल ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। मिनी ऑक्शन के बाद भी कई टीमें सरफराज खान को अपने स्क्वॉड में शामिल कर सकती थी, लेकिन उनपर बाद में भी किसी भी टीम ने दांव नहीं लगाया था। खबरें यह भी आ रही थीं कि भारत के लिए डेब्यू करने के बाद कुछ टीमों ने सरफराज खान से संपर्क किया था।

विज्ञापन

वहीं कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है कि केकेआर की टीम काफी लंबे समय से सरफराज खान से बात कर रही थी, लेकिन केकेआर ने सरफराज खान को नहीं खरीदकर जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के तौर पर फिल साल्ट को टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद भी सरफराज खान को एक टीम अपने स्क्वॉड में शामिल कर सकती है। दरअसल वह टीम कोई और नहीं बल्कि शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस है। हाल ही में गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज का बाइक एक्सीडेंट हो गया था। अगर फ्रेंचाइजी चाहे तो सरफराज खान को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका दे सकती है।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ