Yashasvi Jaiswal
विज्ञापन

टेस्ट सीरीज के बीच यशस्वी जायसवाल का बड़ा ऐलान, फैसले से सभी को किया हैरान

भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के बीच यशस्वी जायसवाल की एनओसी के अनुरोध को वापस लेने की अपील को मंजूरी मिल गई है। अब जायसवाल गोवा के लिए बल्कि मुंबई के लिए ही खेलते हुए दिखाई देंगे।

India vs England Test Series: यशस्वी जायसवाल इन दिनों टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में मौजूद हैं। जहां टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज के पहले मैच जायसवाल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए शतक लगाया था। वहीं अब सीरीज के बीच यशस्वी जायसवाल ने एक फैसला लेकर फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल रणजी ट्ऱॉफी में जायसवाल ने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर गोवा टीम के लिए खेलने का मन बनाया था, जिसके लिए उन्होंने मुंबई क्रिकेट संघ से एनओसी की अपील भी की थी।

जायसवाल के इस फैसले से हर कोई हैरान कर दिया। वहीं अब फिर से जायसवाल ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई की तरफ से ही खेलने का फैसला किया है। जिसको लेकर उन्होंने एनओसी के अनुरोध को वापस लेने के लिए मुंबई क्रिकेट संघ को एक पत्र लिखा था, जिसको अब मंजूरी मिल गई है। इससे पहले उनके गोवा में जाने वहां टीम की कप्तानी करने की खबरें सामने आई थी।

Advertisment

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ