---विज्ञापन---

कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला बोले-ऐसा कुछ नहीं

Rajeev Shukla statement on Kamal Nath: मीडिया के सवालों का राजीव शुक्ला ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके नेता हर कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन का जिक्र करते हैं। बीजेपी को इंडिया गठबंधन से इतना भय क्यों है? उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन काफी मजबूत है।

Rajeev Shukla (File Photo)
---विज्ञापन---

Rajeev Shukla statement on Kamal Nath: राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता राजीव शुक्ला ने कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर कहा कि मैंने सुना है कि ऐसा कुछ नहीं है। आगे इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत है। उनका कहना था कि बीजेपी के नेता रात-दिन, सोते-जागते हमेशा इंडिया गठबंधन को टारगेट करते हैं। बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन हो या कोई अन्य कार्यक्रम, पार्टी नेता लगातार इंडिया गठबंधन पर ही बोलते सुने जा सकते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत है।

राहुल गांधी को किसी पद का लालच नही

राहुल गांधी को पीएम बनाने की बात पर राजीव शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी जी ने कभी किसी पद की इच्छा नहीं की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ा दिया। वह पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं। वह पद यात्रा कर रहे हैं, पार्टी के प्रचार कर रहे हैं। आगे बीजेपी नेताओं द्वारा पीएम मोदी के फिर पीएम बनने संबंधी बयानों पर वह बोले हर पार्टी अपने नेता को कहती है कि वह पीएम बनेंगे, आप किसी को ऐसा कहने से रोक नहीं सकते।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 18, 2024 03:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola