
राज्यसभा चुनाव में होगी क्रॉस वोटिंग? जानें शिवपाल सिंह यादव ने क्या कहा
Edited By Achyut Kumar

Edited By Achyut Kumar
Rajya Sabha Election 2024: देश के तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 सीटें भी शामिल हैं। बीजेपी की तरफ से आठवें उम्मीदवार की घोषणा करने के बाद मुकाबला रोचक हो गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। अब इस पर पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का बयान सामने आया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा विधायक पार्टी के चुनाव चिन्ह पर जीते थे। अगर वे क्रॉस वोटिंग करते हैं तो बाद में हम भी देखेंगे।
बता दें कि बीजेपी ने संजय सेठ को अपना आठवां उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी के सभी उम्मीदवारों को जीतने के लिए 296 प्रथम वरीयता मतों की जरूरत है, जिसमें से 10 वोट कम हो रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सपा के कुछ विधायक संजय सेठ के पक्ष में वोटिंग कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: