Sukhvinder Singh Sukhu

क्या हिमाचल प्रदेश में होगा खेल? CM बोले- विधायकों ने बेच दिया अपना ईमान

Himachal Pradesh Politics : राज्यसभा चुनाव में संख्या बल होने के बाद भी हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव हार गए। कांग्रेस के छह विधायकों ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। अब सबकी नजर हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर टिकी है। क्रॉस वोटिंग करने के बाद ये विधायक ‘गायब’ हो गए हैं। उनके साथ 3 निर्दलीय विधायक भी हैं।

Himachal Pradesh Politics : देश में मंगलवार को राज्यसभा चुनाव संपन्न हो गया। अब राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में बड़ा खेल हो गया। कांग्रेस के 6 विधायकों ने भाजपा के पक्ष में वोट डाल दिया। साथ ही तीन निर्दलीय विधायक भी बीजेपी के पाले में चले गए। चुनाव नतीजे में भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन विजयी हो गए। क्रॉस वोटिंग करने के बाद से कांग्रेस के छह विधायकों से हाईकमान संपर्क नहीं कर पा रहा था।

विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के बाद कांग्रेस के छह और तीन निर्दलीय विधायक पंचकूला के सेक्टर-1 के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ठहरे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि हिमाचल की सरकार भी संकट में आ सकती है। इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जो विधायक कांग्रेस के टिकट पर चुनकर आए और उन्होंने अपना ईमान बेच दिया। सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति में ऐसा नहीं होता था। यहां की जनता इस प्रकार की संस्कृति की आदि नहीं है। जब कोई अपना ईमान बेच दे तो उसके बारे में क्या बोले। हमारे साथ 34 विधायक हैं, उन्हें भी तरह-तरह के ऑफर दिए गए थे, लेकिन वे नहीं टूटे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ