Mufti Khalid Jhansi

Video: झांसी में मुफ्ती खालिद को NIA ने क्यों हिरासत में लिया, क्या हैं आरोप?

Mufti Khalid Jhansi: NIA ने झांसी के मुफ्ती खालिद को हिरासत में ले लिया। उन पर विदेशी फंडिंग का आरोप है। हालांकि उनके परिवार का कहना है कि एनआईए को उनके घर से कुछ नहीं मिला।

Mufti Khalid Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी में नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने मुफ्ती खालिद को हिरासत में ले लिया। शहर काजी के भतीजे मुफ्ती खालिद के घर एनआईए ने छापा मारा। उन पर विदेशी फंडिंग की आशंका है। एनआईए की ओर से मुफ्ती को हिरासत में लिए जाने के बाद समर्थकों ने चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों से हुई नोकझोंक

समर्थकों ने कहा कि पहले एनआईए को ठोस सबूत लाने चाहिए। फिर कार्रवाई करनी चाहिए। इसके बाद पुलिस और समर्थकों में नोकझोंक भी हुई। मामले को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई। हालांकि उनके परिवार का कहना है कि एनआईए ने घर की चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, मुफ्ती को कई घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ