Nitish Kumar Chandrababu Naidu NDA BJP Narendra Modi
विज्ञापन

इस तारीख को शपथ ले सकते हैं PM Modi, राष्ट्रपति भवन में तैयारी शुरू

PM Modi Oath Ceremony Date: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम जारी हो गया है। एनडीए ने एक बार फिर से बहुमत हासिल किया है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। तो आइए जानते हैं कि पीएम मोदी किस तारीख को शपथ ग्रहण कर सकते हैं?

PM Modi Oath Ceremony Date: कई महीनों के लंबे इंतजार के बाद लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। 294 सीटों के साथ एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बीजेपी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के साथ सत्ता में वापसी करने को तैयार हैं। इसी बीच राष्ट्रपति भवन में पीएम के शपथ ग्रहण की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में सवाल ये है कि पीएम मोदी कब शपथ लेंगे?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी 9 जून को पीएम मोदी शपथ ग्रहण कर सकते हैं। राष्ट्रपति भवन में भी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि पीएम की शपथ को लेकर औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ