
Video: पीएम मोदी ने क्यों की ग्लोबल एक्शन की मांग, किसे बताया खतरा?
PM Modi UN Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएन में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की मांग की। उन्होंने इस दौरान जी-20 समिट का भी जिक्र किया।
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
PM Modi UN Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। जहां सोमवार को उन्होंने न्यूयॉर्क में 79वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक शांति और विकास के लिए ग्लोबल संस्थाओं में सुधार जरूरी हैं। आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा है। इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली में हुई G20 समिट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अफ्रीकन यूनियन को जी 20 समिट की स्थाई सदस्यता इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मैं सुरक्षा के लिए सभी विषयों पर ग्लोबल एक्शन की मांग करूंगा। हमें ग्लोबल डिजिटल गवर्नेंस की भी जरूरत है।
पीएम मोदी ने आगे कहा- जब हम ग्लोबल फ्यूचर की बात कर रहे हैं तो ह्यूमन सेंट्रिक अप्रोच रखनी होगी। हमें मानव कल्याण, फूड, हेल्थ सिक्योरिटी भी सुनिश्चित करनी होगी। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर दिखाया है। हम इस सस्टेनेबल डवलपमेंट को ग्लोबल साउथ के साथ साझा करने के लिए तैयार हैं।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: