---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

खुशकिस्मत US सोल्जर, नॉर्थ कोरिया ने जिंदा छोड़ा, अमेरिका ने किया माफ!

US Soldier North Korea: कोई सैनिक इतना खुशकिस्मत कैसे हो सकता है कि नॉर्थ कोरिया जैसा देश उसे सजा न दे। जिसे अमेरिका भी माफ कर दे। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं इस 'अनोखे सोल्जर' की पूरी कहानी।

---विज्ञापन---

US Soldier North Korea: नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी सनक और अजीबो-गरीब फैसलों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने दुनिया की मशहूर हेयरस्टाइल को अपने देश में बैन कर दिया था। टीवी पर जनता क्या देखेगी, ये किम जोंग तय करते हैं। हाल ही में उन्होंने 30 अधिकारियों को मौत की सजा सुनाने का फरमान दे दिया था। फूल नहीं खिले तो मालियों को जेल में डलवा दिया गया। लोगों को रूह कंपा देने वाली सजा सुनाने वाले इस देश में जाने से लोग डरते हैं क्योंकि यहां बेहद सख्त नियम कायदे लागू हैं, लेकिन इसी देश से एक अमेरिका का सैनिक सकुशल वापस लौट गया। अब उसे अमेरिका में भी सजा सुनाई गई, लेकिन वह अपनी जिंदगी आराम से जी सकता है क्योंकि अमेरिकी कोर्ट ने भी उसे रिहा कर दिया है। आपको बताते हैं पूरा माजरा क्या है।

अमेरिका ने भी किया माफ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना के सोल्जर ट्रैविस किंग पिछले साल उत्तर कोरिया चले गए थे। इसी दौरान उसे वहां हिरासत में ले लिया गया। ट्रैविस पर अमेरिका में भी गंभीर आरोप लगे थे। हाल ही में उन्हें टेक्सास के फोर्ट ब्लिस में एक साल के कारावास की सजा सुनाई गई, लेकिन उसके बाद पहले से जेल में बिताए गए समय के आधार पर उन्हें रिहा कर दिया गया।

---विज्ञापन---

ये थे आरोप

उनके वकील ने एक बयान में कहा- अमेरिकी सैनिक ने पांच आरोपों में दोष स्वीकार कर लिया है। अमेरिकी सैनिक की रिहाई इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका में किंग पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। उस पर जुलाई 2023 में नॉर्थ कोरिया भागने के लिए सेना छोड़ने का आरोप लगाया गया। दूसरी ओर साथी सैनिकों पर हमला करने और चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर आरोप लगे थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 30 अफसरों को फांसी पर चढ़ाया!बाढ़ में तबाही से भड़का उत्तर कोरिया का तानाशाह

नॉर्थ कोरिया ने किस तरह किया रिहा? 

इस सोल्जर के लिए सितंबर 2023 में पर्दे के पीछे बातचीत की गई। फिर उसे उत्तर कोरिया की हिरासत से रिहा कर दिया गया। इसके बाद उसे अमेरिका लाया गया। जहां अमेरिका में सेना ने यूनिफॉर्म कोड ऑफ मिलिट्री जस्टिस के तहत उस पर 14 आरोप लगाए। वह इनमें से 5 आरोपों में दोषी पाया गया। जबकि सरकार ने 9 अपराधों को खारिज करने का फैसला लिया। ट्रैविस के वकील के अनुसार, उसने पहले ही सजा काट ली है। जेल में उसका व्यवहार अच्छा था। ट्रैविस अब रिहा है और घर लौट आएगा। किंग जनवरी 2021 में सेना में शामिल हुआ था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बिना हाथ-पैर बच्चों का जन्म, हर दूसरे घर में कैंसर का मरीज! इस देश में फैली अजीब बीमारी

इस तरह पार किया बॉर्डर

किंग को पहले से ही अमेरिका में अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा था। पिछले साल जब साउथ कोरिया से वह अपने घर लौट रहा था, तो सियोल के इंटरनेशनल हवाई अड्डे से चुपके से निकल गया। इसके बाद वह उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच बॉर्डर एरिया पर चला गया। फिर किंग सीमा पार करके उत्तर कोरिया में घुस गया। उन्हें तुरंत उत्तर कोरिया की हिरासत में ले लिया गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: NASA का हाई अलर्ट, कल की रात दुनिया पर पड़ेगी भारी! धरती की ओर 72 लाख KM की रफ्तार से आ रही ‘तबाही’

First published on: Sep 23, 2024 07:11 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola