Pisces Horoscope 2025

Video: 30 अप्रैल तक इस राशि के लोग उधार देने-लेने दोनों से बचें, पंचग्रही योग के कारण हो सकता है नुकसान!

पंचग्रही योग के अशुभ प्रभाव के कारण आने वाले 15 दिन तक कुछ राशियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं 30 अप्रैल 2025 तक किस राशि के लोगों को उधार देने और लेने दोनों से बचना होगा।

अप्रैल माह के 15 दिन खत्म हो गए हैं। जहां कई राशियों के जातकों के लिए ये दिन बेहद यादगार रहे तो कुछ लोगों को धन संकट, खराब सेहत और मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ा। हालांकि आने वाला समय कई जातकों के लिए पहले से और ज्यादा खराब रहने वाला है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अप्रैल माह में मीन राशि के जातकों की कुंडली में पंचग्रही योग बन रहा है, जो उनके लिए शुभ नहीं है। ऐसे में उन्हें कई बातों पर विशेष ध्यान देना होगा।

विज्ञापन

पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि अप्रैल माह में मीन राशि के जातक उधार लेने और देने दोनों से बचेंगे, तो अच्छा रहेगा। आने वाले समय में इस राशि के लोगों का खर्च बढ़ेगा। इसलिए उन्हें जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचना होगा। अप्रैल माह में मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति के अलावा स्वभाव में भी परिवर्तन आने की संभावना है। स्वभाव पहले से ज्यादा उग्र हो सकता है, जिससे कार्यक्षेत्र में विवाद होने की संभावना है। इसके अलावा सहकर्मियों संग गलतफहमी भी हो सकती है। आने वाले 15 दिन कारोबारियों के हित में रहेंगे या नहीं ये जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ