---विज्ञापन---

Asia Cup 2025 के लिए पाकिस्तान की ‘स्पेशल’ तैयारी! मास्टर प्लान पड़ सकता है टीम इंडिया को भारी!

Pakistan Tri Series: एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम यूएई की धरती पर स्पेशल तैयारी करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को खेला जाना है।

Author Written By: News24 हिंदी | Updated: Aug 26, 2025 21:55
Share :
Pakistan cricket Team

Pakistan Tri Series: एशिया कप 2025 के आगाज से पहले पाकिस्तान की टीम यूएई की धरती पर स्पेशल तैयारी का प्लान बना चुकी है। दरअसल, टूर्नामेंट के आगाज से ठीक पहले पाकिस्तान टीम अफगानिस्तान और यूएई के साथ ट्राई सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। इस सीरीज का आगाज 29 अगस्त से होगा, जिसका फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को खेला जाना है।

इस ट्राई सीरीज के जरिए पाकिस्तान की टीम यूएई की कंडिशंस से तालमेल बैठाने का प्रयास करेगी। पाकिस्तान एशिया कप में अपने अभियान का आगाज 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ करेगी। इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान की भिड़ंत टीम इंडिया के साथ होगी। इस मुकाबले पर हर किसी की निगाहें रहने वाली हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 26, 2025 09:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.