---विज्ञापन---

T20 WC 2026: भारत के खिलाफ मैच बायकॉट के बाद भी सुपर-8 में पहुंच सकता है पाकिस्तान, जानिए कैसे?

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को होने वाले भारत के खिलाफ मुकाबले का बायकॉट करने का ऐलान किया है. पाकिस्तान सरकार ने साफ कहा है कि वो भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेगी. लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में खेलती नजर आ सकती है. यहां जानिए कैसे?

Author Edited By : Sanjeet
| Updated: Feb 3, 2026 16:03
Share :
India vs Pakistan

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने साफ कह दिया है कि उसकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत के खिलाफ मुकाबले का बायकॉट करेगी. हालांकि, इस फैसले पर पाकिस्तान को ICC की सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है और उस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. साथ ही भारत को पूरे दो पॉइंट्स मिल जाएंगे. लेकिन भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के बावजूद पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में खेल सकती है.

दरअसल, पाकिस्तान को भारत के साथ ग्रुप ए में नीदरलैंड्स, USA और नामीबिया को रखा गया है. पाकिस्तान की टीम अपना पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी और फिर 10 फरवरी को USA की टीम से भिड़ेगी. इसके बाद पाकिस्तान को 15 फरवरी को टीम इंडिया का सामना करना है और फिर 18 फरवरी को नामीबिया से भिड़ना है. ऐसे में अगर पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट भी करती है और बाकी बचे तीनों मैच जीतने में कामयाब रहती है तो वह 6 अंकों के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- उम्र महज एक नंबर है… T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलेंगे ये 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, युवाओं को देंगे कड़ी टक्कर!

---विज्ञापन---
First published on: Feb 03, 2026 04:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.