
बजट 2026 से आम आदमी को क्या हुआ फायदा? पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने गिनाई खूबियां
Written By Akarsh Shukla

Written By Akarsh Shukla
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रविवार, 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026 पेश किया. इस बजट को सरकार ने अर्थव्यवस्था बूस्ट के लिए मील का पत्थर बताया, जबकि विपक्ष का दावा है कि इस बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है. बजट को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक चर्चा है, इसी बीच न्यूज 24 के ‘बजट मंथन’ कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने मशहूर एंकर गरिमा सिंह के सवालों का जवाब दिया और केंद्र सरकार के विजिनरी बजट पर अपनी राय रखी है.
बजट को लेकर जयंत सिन्हा ने कहा, ‘मुझे बजट बहुत पसंद आया, क्योंकि हमें सिर्फ बजट को नहीं देखना चाहिए. हमको सुधार के कदमों को भी देखना चाहिए, जो पिछले कुछ वर्षों में लिए गए हैं, जो मील के पत्थर साबित हो रहे हैं. जीएसटी के रेट घटाए गए, इसका फायदा बजट में भी देखा गया. जीएसटी की नए रेट की वजह से डेढ़ लाख करोड़ रुपये आम आदमी की जेब में गए हैं. दूसरा बड़ा फैसला, लेबर कोड में बदलाव. कई अलग-अलग लेबर कानून थे, जिन्हें मिलाकर 4 मुख्य नियमों में बांटा गया.’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: