
U19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी करेंगे अफगानिस्तान का हाल बेहाल! कब, कहां और कैसे देखें सेमीफाइनल का LIVE एक्शन?
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
IND U19 vs AFG U19 Semifinal: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच होने वाला है. 4 फरवरी को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों जूनियर टीमों का टूर्नामेंट में प्रदर्शन अच्छा रहा है. भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पिछले मैच में बुरी तरह हराया. वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी शुरुआत दी थी लेकिन वो पारी को बड़ा नहीं कर पाए. अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी सूर्यवंशी बवाल मचाने और सेमीफाइनल में उनका हाल बेहाल करने की कोशिश करेंगे.
भारत और अफगानिस्तान की अंडर 19 टीमों के बीच ये मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाने वाला है. मैच दोपहर 1 बजे शुरू होगा. फैंस इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर भी मैच की फैंस स्ट्रीम कर सकते हैं. पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है और गेंदबाजों को भी हल्का सा सपोर्ट मिलता है. ऐसे में वैभव एंड कंपनी रनों की बारिश कर सकती है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: