
PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे से जीतने में पाकिस्तान के छूटे पसीने, इस खिलाड़ी ने कराई वापसी
Edited By Mohan Kumar

Edited By Mohan Kumar
Pakistan vs Zimbabwe: पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में 57 रनों से मात दी। टीम ने इसके साथ ही सीरीज में 1-0 की लीड हासिल कर ली है। पाकिस्तान ने इस मैच में पहले खेलते हुए 165 रन बनाए। टीम के लिए तैय्यब ताहिर और उस्मान खान ने 39 रनों की पारी खेली। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगरवा, सिकंदर रजा, रियान बर्ल और वेलिंग्टन मसाकादजा ने एक-एक विकेट मिला।
166 रनों के टारगेट के जवाब में जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही और टीम ने 18 रनों पर ही तीन विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके बाद तड़ीवनाशे मारूमानी और सिंकदर रजा ने तीसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर पाकिस्तान की हालत खराब कर दी। हालांकि इस जोड़ी के आउट होने के बाद टीम को सिमटने में ज्यादा समय नहीं लगा और देखते-देखते पूरी टीम 108 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए सूफियान मुकीम ने तीन जबकि हारिस रऊफ ने दो विकेट हासिल किए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: