---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026 के बीच बांग्लादेश विवाद पर नया ट्विस्ट, कोच ने खोल दिया मोर्चा

ICC Mens T20 World Cup 2026 Bangladesh Controversy: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच बांग्लादेश विवाद पर नया मोड़ सामने आया है. बांग्लादेश के सहायक कोच ने मोर्चा खोला है.

---विज्ञापन---

ICC Mens T20 World Cup 2026 Bangladesh Controversy: भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश ने हिस्सा नहीं लिया है. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने सभी मैच भारत की जगह श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग आईसीसी से की थी. लेकिन आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग को खारिज कर दिया था. अंत में बांग्लादेश को अपना नाम मेगा इवेंट से वापस लेना पड़ा. अब वर्ल्ड कप के बीच बांग्लादेश में खिलाड़ी और अधिकारी इस फैसले पर एक दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं.

अब जुबानी जंग के बीच बांग्लादेश के सीनियर असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन का बयान चर्चा में है. उन्होंन कहा ” देखिए जब कोई लड़का वर्ल्ड कप खेलने जाता है तो वो अपने साथ अपना सपना लेकर जाता है, 27 साल पुराना सपना. आप एक सेकंड में उस सपने को तोड़ देते हो. अगर देश के लिए राष्ट्रीय कारणों से फैसला लिया गया है तो खिलाड़ी कुर्बानी देंगे. लेकिन नुकसान की बात करेंगे तो मैं सिर्फ वयक्तिगत नुकसान की बात करूंगा. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 21, 2026 10:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola