Padmini Kohlapuri
विज्ञापन

Padmini Kohlapure का पिंक ड्रेस में दिखा स्टाइलिश अवतार, किसकी पार्टी में पहुंची एक्ट्रेस?

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विंदु दारा सिंह के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी पहुंची। इस दौरान पिंक ड्रेस में एक्ट्रेस ने अपने क्लासी लुक से काफी लाइमलाइट बटोरी।

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्टर विंदु दारा सिंह आज 6 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस स्पेशल डे के मौके पर उन्होंने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी रखी जिसमें बी-टाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए। अपने दौर की खूबसूरत एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी भी विंदु दारा सिंह के जन्मदिन पार्टी में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने पिंक और व्हाइट शेड वाली वन पीस ड्रेस पहनी। 59 साल की उम्र में पद्मिनी काफी खूबसूरत लग रही थीं।

सिंपल लुक में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

पद्मिनी कोल्हापुरी ने वैसे तो अपने लुक को बेहद सिंपल रखा था लेकिन उनका लुक देखने लायक था। पिंक वन पीस ड्रेस में साथ एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप रखा। खुले बाल और बड़े इयररिंग्स के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया। इसके साथ एक्ट्रेस ने ट्रांसपेरेंट सैंडल पहनी हुई है। फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ