nupur sharma and t raja singh

Nupur Sharma और T.Raja Singh को जान से मारने की साजिश, गुजरात पुलिस ने किया भंडाफोड़

Nupur Sharma Death Threat: नूपुर शर्मा और टी.राजा सिंह जैसे कई हिंदूवादी नेताओं को जान से मारने की साजिश रची जा रही थी। मगर गुजरात पुलिस ने आरोपियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया है। पुलिस ने सोहेल अबूबकर मौलवी नामक इस शख्स को सूरत से हिरासत में लिया है।

Nupur Sharma: पिछले दिनों अपने बयान की वजह से सूर्खियां बटोरने वाली नूपुर शर्मा एक बार फिर से चर्चा में हैं। नूपुर शर्मा कुछ लोगों के निशाने पर थीं और उन्हें जान से मारने की साजिश रची जा रही थी। यही नहीं नूपुर के अलावा तेलंगाना के हिंदू नेता टी.राजा सिंह भी आरोपियों की रडार पर थे।

विज्ञापन

दरअसल गुजरात पुलिस ने सूरत के चौक इलाके से एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम सोहेल अबूबकर मौलवी है। सूरत की धागा फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर नियुक्त ये शख्स कट्टर हिंदू छवि वाले कई नेताओं को मारने की साजिश रच रहा था। पुलिस के अनुसार वर्चुअल नंबर की मदद से शख्स पाकिस्तान और नेपाल में कुछ लोगों से संपर्क में था। वहीं चैट के दौरान उसने नूपुर शर्मा, टी.राजा सिंह सहित कई लोगों का जिक्र किया था। इसके अलावा मतदान के दौरान गुजरात में भी किसी बड़ी हस्ती को निशाना बनाने की प्लानिंग चल रही थी। हालांकि अब पुलिस ने इस पूरी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ