Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के पर्व पर रोग से बचने के लिए मृत्यु पर विजय प्राप्त करने वाले मंत्र का जाप करें. मृत्यु पर विजय पाने वाले मंत्र यानी महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए. आप महाशिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय मंत्र के मूल मंत्र का जाप करें. इस मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है. आप इस मंत्र का 108 बार जाप करेंगे तो इससे आपको रोग-दोष से मुक्ति मिलेगी. महाशिवरात्रि पर पूजन के साथ ही इस मंत्र का जाप करें.
आप महाशिवरात्रि पर इस “ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्” महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. इस महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से अच्छे कर्मों का फल मिलता है. आप इस मंत्र का रोजाना सुबह-शाम 10 माला जाप करते हैं तो मनचाही वस्तुएं मिलती हैं. इस प्रकार व्यक्ति का सांसारिक जीवन सुखमय होता है. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें – Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि पर मंगल का गोचर बदलेगा इन राशियों के हाल, भाग्य के सितारे होंगे मेहरबान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.









