---विज्ञापन---

Video: मां-बेटे ने रचा इतिहास! याददाश्त का मनवाया लोहा, Asia Book of Record में दर्ज हुआ नाम

Asia Book of Record Holders News: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में रहने वाले शिवांश और उसकी मां का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। दोनों ने एक ऐसा कारनामा करके दिखाया है, जिसके बारे में जानकर कोई यकीन नहीं कर पाएगा। देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट...

---विज्ञापन---

Nagpur Mother Son Asia Book of Record: दुनिया प्रतिभाशाली लोगों से भरी पड़ी है। हर इंसान के अंदर कोई न कोई टैलेंट होता है, लेकिन उस टैलेंट के बारे में कोई जान जाता है तो किसी को उम्र बीतने तक पता नहीं चलता। वहीं जिन लोगों को अपने टैलेंट का पता चला जाता है, वे उसे ऐसे इस्तेमाल करते हैं कि इतिहास रच जाते हैं। ऐसा ही एक इतिहास महाराष्ट्र के नागपुर में रहने वाले 11 साल के शिवांश और उसकी मां सुप्रिया ने रचा है। दोनों का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। वहीं दोनों की उपलब्धि को देखते हुए पूर्व सांसद अशोक नेते ने उनका अभिनंदन किया।

एक कार्यक्रम में इंडिया एंड एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के संयोजक डॉ. उदय बोधनकर, राजीव भुसारी और प्रोफेसर डॉ. श्रीराम सोनावणे को भी सम्मानित किया गया। सुप्रिया की गुरु वैशाली कोढ़े और शिवांश की गुरु गौरी कोधे को भी पदक, प्रशस्ति पत्र, उपहार और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेडियो जॉकी फरहान ने किया था। वहीं कार्यक्रम के बाद News24 के पत्रकार शिवांश के घर पहुंचे औ शिवांश व उसकी मां सुप्रिया से उनके टैलेंट के बारे में जाना। देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 19, 2024 01:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola