WI vs AUS: डे-नाइट टेस्ट में औंधे मुंह गिरा कंगारू बैटिंग ऑर्डर, Shamar Joseph ने बरपाया गेंद से कहर

WI vs AUS: किंग्सटन में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच का पहला दिन कैरेबियाई गेंदबाजों के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 225 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

Shamar Joseph

WI vs AUS: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच का पहला दिन कैरेबियाई टीम के गेंदबाजों के नाम रहा। शेमार जोसेफ ने गेंद से कहर बरपाते हुए पहली पारी में कंगारू टीम को सिर्फ 225 रनों पर समेट डाला। मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों के आगे ऑस्ट्रेलिया के बैटर्स ने आसानी से घुटने टेक दिए। टीम की ओर से स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 48 रन बनाए, तो कैमरून ग्रीन ने 46 रनों का योगदान दिया।

जोसेफ ने 17.3 ओवर में सिर्फ 33 रन खर्च करते हुए चार विकेट अपनी झोली में डाले। वहीं, जेडन सील्स और जस्टिन ग्रीव्स ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। उस्मान ख्वाजा अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और सिर्फ 23 रन बनाकर चलते बने। यही हाल ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी और पैट कमिंस का भी रहा। दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने भी पहली इनिंग में अपना पहला विकेट गंवा दिया है और टीम के स्कोर बोर्ड पर 16 रन लग चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ