हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पूर्व SDM निशा बांगरे का राजनीति से हुआ मोह भंग; राज्य सरकार से मांग, नौकरी पर वापस लें

MP Former SDM Nisha Bangre: मध्य प्रदेश के छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर के पद इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होने वाली निशा बांगरे का राजनीति से मोह भंग हो गया है। अब वह प्रशासनिक सरकारी नौकरी पर वापस आना चाहती हैं।

विज्ञापन
पूर्व एसडीएम निशा बांगरे

MP Former SDM Nisha Bangre: मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां राजनीति के लिए SDM के लिए पद से इस्तीफा देने वाली निशा बांगरे का राजनीति से मोह भंग हो गया है। निशा बांगरे अब फिर से अपनी प्रशासनिक सरकारी नौकरी पर वापस आना चाहती हैं। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार को आवेदन देकर सीएम मोहन यादव से मिलने का समय मांगा है।

इस्तीफा देकर कांग्रेस में हुई थी शामिल 

बता दें कि, निशा बांगरे छतरपुर में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात थी। चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने अपने से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हुई। निशा बांगरे कांग्रेस पार्टी से बैतूल जिले की आमला सीट से अपने लिए विधानसभा का टिकट भी मांग रही थीं, लेकिन उनका इस्तीफा नामांकन की तारीख के बाद मंजूर हुआ, जिसके चलते उन्हें कांग्रेस का टिकट नहीं मिला। इसके बाद निशा को लोकसभा चुनाव में भी निराशा ही हाथ लगी। कांग्रेस ने उन्हें टिकट देने की बजाय पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया। इसके बाद से निशा बांगरे का राजनीति से मोह भंग हो गया और अब वह अपनी सरकारी नौकरी में वापस आना चाहती हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola