VIDEO: राहुल और यशस्वी ने 5 बड़े रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका
KL Rahul: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिए।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

KL Rahul: भारतीय टीम ने पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और गेम पर पूरी तरह से शिकंजा कसा। इसका श्रेय भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को जाता है। दोनों ने मिलकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 218 रनों की बढ़त ले ली। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिए।
राहुल और जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया में बतौर सलामी बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया में भारत की ओर से दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरिशप की। राहुल और जायसवाल ने 172 रन की साझेदारी निभाई। उन्होंने चेतन चौहान और सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि अब वह सुनील गावस्कर और के श्रीकांत का रिकॉर्ड तोड़ने से 19 रन दूर हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: