
'मुझे स्टार नहीं अपनी बेटी समझिए...', राजनीति में आते ही Kangana Ranaut ने शुरू किया प्रचार
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar
Kangana Ranaut: बी-टाउन की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। हों भी क्यों ना… आखिर एक्ट्रेस ने राजनीति में कदम जो रख लिया है। अब जब कंगना चुनावी मैदान में हैं, तो उनका प्रचार करना भी लाजिमी है। जी हां, कंगना ने एक रोड शो किया और इस रोड शो में एक्ट्रेस ने खूब प्रचार किया है। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो कांग्रेस पर जमकर निशाना साधती नजर आई।
बता दें कि बीजेपी ने एक्ट्रेस को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। जैसे ही ये खबर सामने आई तो एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट किया और अपनी खुशी जाहिर की। वहीं, अब कंगना ने अपने हालिया रोड शो में कहा कि लोग उन्हें एक्ट्रेस नहीं बल्कि अपनी बेटी समझें और उन्होंने लोगों को विकास का भी भरोसा दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: